फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP-Congress means waste and corruption: Keshav

सपा-कांग्रेस का मतलब बर्बादी और भ्रष्टाचार : केशव

Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress means waste and corruption: Keshav
रायबरेली। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का मतलब विकास और सपा-कांग्रेस का मतलब बर्बादी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। अब फैसला आपके हाथ में है कि किसे चुनना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास कम, गुंडाराज चरम पर था। आज गुंडाराज का खात्मा हो गया है। यह बातें उन्होंने शनिवार को बस्तेपुर में नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शालिनी कनौजिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार तारीख का चुनाव बहुत अहम है। लोकसभा के पहले यह चुनाव आप सबके लिए, हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। बाकी पार्टियों के जब चेयरमैन होते थे तो गुंडई देखने को मिलती थी। विकास नामक कोई चीज नहीं हुआ करती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब गुंडाराज खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि विकास राज चल रहा है। विकास राज को कायम रखने के लिए भाजपा को वोट दें। जनता के आशीर्वाद के कर्ज को ब्याज समेत भाजपा अदा करेगी। निकाय चुनाव में सपा-कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। बसपा के दावेदार का कुछ अता पता नहीं। उन्होंने नगर पालिका की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शालिनी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। इससे पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का फूल माला लादकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, मोनू तिवारी, संतोष सिंह, महेंद्र पांडेय, शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि रायबरेली में नगर निकाय चुनाव में कमल का फूल ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सब जगह एक ही नारा दे रहे हैंं-13 मई आई है, सपा, बसपा, कांग्रेस गई। निकाय चुनाव में ऐसा ही होने वाला है। चुनाव जीतने के बाद रायबरेली शहर का विकास तेजी के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की गई एफआईआर के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विवेचना करने वाली टीम प्रकरण की जांच कर रही है और इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed