फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP-Congress alliance: Candidates decided for nine out of 17 seats won by Congress

सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों में से नौ उम्मीदवार तय, जानिए कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव

Fri, 23 Feb 2024 08:32 AM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 23 Feb 2024 08:32 AM IST
सार

SP-Congress alliance: सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इन 17 में से नौ सीटों के उम्मीदवार करीब-करीब तय हो गए हैं। जानिए उम्मीदवारों के बारे में। 

विज्ञापन
SP-Congress alliance: Candidates decided for nine out of 17 seats won by Congress
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे ही तय करेंगे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस को गठबंधन के तहत मिली 17 सीटों में अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवार के नाम पर अभी भी संशय बना हुआ है। यहां से राहुल या प्रियंका मैदान में आएंगी अथवा कोई नया नाम सामने आएगा, इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम करीब- करीब तय हैं, बस संसदीय बोर्ड की बैठक में घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने गठबंधन घोषित होने से पहले 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार की थी, गठबंधन में उसे 17 सीटें मिली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फिर से उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। वह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें 14.44 फीसदी वोट मिले थे। सहारनपुर में 2019 के चुनाव में इमरान मसूद तीसरे स्थान पर थे, इस बार कांग्रेस फिर उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली को उतारने की तैयारी है, वे बसपा से निष्कासित किए जा चुके हैं। सीतापुर में भाजपा से इस्तीफा देकर वाया सपा कांग्रेस में आए पूर्व विधायक राकेश राठौर को उम्मीदवार बनाने की तैयारी है। कांग्रेस इन तीनों सीटों को खुद के लिए मुफीद मान रही है। बाराबंकी से तनुज पुनिया, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन, गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर नगर से आलोक मिश्र, अजय कपूर, विकास अवस्थी और करिश्मा के नाम पर विचार चल रहा है। मथुरा से पूर्व एमएलसी प्रदीप माथुर अथवा पंडित राजकुमार रावत, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह और अजय लल्लू, बांसगांव से कमल किशोर अथवा अनूप प्रसाद, बुलंदशहर में बंशी सिंह व एक अन्य के नाम पर विचार चल रहा है। प्रयागराज सीट पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह अथवा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नाम पर विचार चल रहा है। हालांकि अभी उम्मीदवारों के संबंध में अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश कुमार पांडेय के मुताबिक गठबंधन में मिली 17 सीटों के उम्मीदवारों के नाम संसदीय बोर्ड में रखे जाएंगे, वहीं से इनके नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा में पहली बार एक साथ सपा और कांग्रेस
सपा और कांग्रेस के बीच पहली बार लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो रहा है, ऐसे में दोनों की साख दांव पर है। फिलहाल कांग्रेस के खाते में आई 17 सीटों में सिर्फ रायबरेली कांग्रेस के पास है। पिछले चुनाव में अमेठी, कानपुर और फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर थे। इसी तरह सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया तीसरे स्थान पर रही है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2017 में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। तब यह गठबंधन करिश्मा नहीं दिखा पाया था।

विधानसभा चुनाव के गठबंधन में कांग्रेस को 105 सीटें मिली थीं। वह सात जीत कर 6.25 फीसदी वोटबैंक हासिल कर पाई थी। जबकि, सपा 298 सीटों पर मैदान में उतरी और 21.82 फीसदी वोटबैंक हासिल कर 47 सीट जीती थीं। दोनों पार्टियों को मिलाकर 28.07 फीसदी वोट मिला था। इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ, जिसमें बसपा 19.43 फीसदी वोट हासिल कर 10 सीटें और सपा 18.11 फीसदी वोट हासिल कर पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी। कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट मिली और उसे 6.36 फीसदी वोट मिला। भाजपा 49.98 फीसदी वोट के साथ 62 सीट और उसकी सहयोगी अपना दल एस 1.21 फीसदी वोटबैंक के साथ दो सीटें जीतने में कामयाब हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed