फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP chief Akhilesh Yadav press conference before PDS cycle yatra.

UP: अखिलेश यादव बोले - जो विकास के काम कराए वो अगड़ा और जो उस काम पर फोटो खिंचवाए वो पिछड़ा

Mon, 30 Oct 2023 07:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Oct 2023 07:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम अगड़े हैं क्योंकि हमने काम करवाया है। जिन लोगों ने उस काम के सामने खड़े होकर केवल फोटो खिंचवाए वो पिछड़े हैं।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav press conference before PDS cycle yatra.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो विकास के काम कराए, वही अगड़ा है। जो उन कामों को लेकर सिर्फ फोटो खिंचाए, वो पिछड़ा है। इसलिए पीडीए के ''ए'' में अल्पसंख्यकों के साथ-साथ आधी आबादी, आदिवासी व अगड़े भी समाहित हैं।

अखिलेश यादव पीडीए साइकिल यात्रा से पहले प्रदेश सपा मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अगड़े और पिछड़े की परिभाषा ठीक से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने लखनऊ में शानदार स्टेडियम बनवाया, इसलिए हम अगड़े हैं। जिसने कोई काम ही नहीं कराया, हकीकत में वे पिछड़े हैं। उनका इशारा भाजपा सरकार और उसके नेताओं की तरफ था। उन्होंने यह भी कहा कि जो दूसरे के कराए विकास कार्यों पर सिर्फ फोटो खिचाए या नाम बदले, उसे ही पिछड़ा कहा जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा सरकार में एक भी जिला अस्पताल नहीं बना
अखिलेश ने कहा कि मेरी एक बात को मीडिया प्रकाशित नहीं कर रहा है। यह बताया जाए कि भाजपा सरकार में एक भी जिला अस्पताल बना हो, जहां गरीबों को इलाज मिल रहा हो। शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज के क्या हाल हैं, किसी से छिपा नहीं है। इस प्रदेश में डेंगू से लोग मर रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही राज्य और कोचिंग संस्थानों से निकले लोगों को मिल रहा काम
अखिलेश ने कहा कि स्थिति यह है कि लोहिया इंस्टीट्यूट में एक ही राज्य और एक ही कोचिंग संस्थान से निकले युवाओं को नौकरी दी जा रही है। दूसरे राज्य के लोग यहां काम करें, मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह संयोग बड़ा ही विचित्र है।

पूर्व सांसद के बेटे की मौत के लिए सीएम जिम्मेदार
अखिलेश ने कहा कि पीजीआई में इलाज न मिलने से पूर्व सांसद के बेटे की मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ इस प्रदेश के सीएम जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह इन संस्थानों को पर्याप्त बजट मुहैया नहीं करा रहे हैं।


सपा में शामिल हुए महाराष्ट्र के जद एस के नेता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर महाराष्ट्र के जनता दल (एस) के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रताप हागेंडी, रेवन भोंसले, जितेंद्र सतपालकर, डॉ. विलास सुरकर, अल्ताफ हुसैन, मुस्तकीम डिग्निटी, शाने हिंद, डॉ. पीडी जोशी पारोदकर और मोइन अख्तर आदि प्रमुख हैं। इन नेताओं ने कहा कि जद (एस) के एनडीए के साथ जाने के कारण उन्होंने यह फैसला किया है। अखिलेश यादव ने इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें सपा में खुलकर काम करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed