{"_id":"810976dfdc1b2bff8e0cc45ff9fe5936","slug":"sp-candidate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से बदल सकते हैं सपा के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां से बदल सकते हैं सपा के प्रत्याशी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा लोकसभा चुनाव के घोषित कुछ और उम्मीदवारों में फेरबदल करेगी। ऐसी सीटों में वाराणसी, मिर्जापुर और बांदा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पार्टी प्रवक्ता ने अधिकृत तौर पर अभी किसी प्रत्याशी को बदले जाने से इन्कार किया है। सपा अब तक 26 प्रत्याशी बदल चुकी है।
कोशिशें चल रही हैं कि विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी को वाराणसी से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग में उतार दिया जाए।
पढ़ें- सपा नेताओं की 'क्लास' लगाएंगे मुलायम
विज्ञापन
इस सीट से पिछली बार कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी मामूली मतों से हारे थे। वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल सपा के घोषित प्रत्याशी हैं। उन्हें मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें- मोदी से ज्यादा 'सेफ' होगी मुलायम की रैली
मिर्जापुर से सपा के बाल कुमार पटेल सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया है।
सुरेंद्र को इस सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की स्थिति में बाल कुमार को बांदा से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें हैं। बांदा से पिछली बार सपा के आरके सिंह पटेल विजयी रहे थे।
राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं