फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP asks for applications from Zilla Panchayat member candidates, interview in Lucknow

सपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों से मांगे आवेदन, लखनऊ में साक्षात्कार

Mon, 08 Mar 2021 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
SP asks for applications from Zilla Panchayat member candidates, interview in Lucknow
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला कमेटियों को संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लेने का निर्देश दिया है। जिला कमेटी वार्ड के हिसाब से उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी गई है। खासतौर से जिला पंचायत सदस्य पद पर फूंक- फूंक कर कदम रखा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। संबंधित वार्ड से उम्मीदवार घोषित करने का अंतिम फैसला जिला कमेटी का होगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी जिलों में चयन क मेटी बनाई गई है। इस दौरान जीत का आधार, व्यक्तित्व, चुनावी अनुभव आदि पर खासतौर से तवज्जो दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश मिलने के बाद जिलाध्यक्षों ने अपने हिसाब से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और साक्षात्कार की तिथि तय करना शुरू कर दिया है। प्रयास है कि मार्च माह के अंत तक सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन


लखनऊ में 22 को साक्षात्कार
राजधानी लखनऊ में जिला पंचायत के 25 वार्ड हैं। यहां आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च रखी गई है। जिला महासचिव शब्बीर अहमद ने बताया है कि कैसरबाग स्थित लाजपत भवन में संभावित उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 22 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed