फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and Congress Effigies Burnt During Protest March

Lucknow News: आक्रोश मार्च में जलाया सपा, कांग्रेस का पुतला

Thu, 30 Apr 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
SP and Congress Effigies Burnt During Protest March
हैदरगंज में निकला भाजपा का आक्रोश मार्च।
हैदरगंज। महिलाओं के अधिकारों के कथित दमन और अनदेखी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


यह मार्च चौक से शुरू होकर ब्रह्म बाबा तिराहा तक पहुंचा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है, जिसके लिए सपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। पुतला दहन के समय महिला मोर्चा की सदस्य भी मौजूद थीं। महिलाओं ने भी अपने अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एकजुटता दिखाई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा और मंडल अध्यक्ष केके तिवारी सहित कई स्थानीय नेता शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed