फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP and BSP candidates filed nomination for bypoll on katehari seat.

कटेहरी उपचुनाव: सपा-बसपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप

Tue, 22 Oct 2024 06:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा-बसपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
SP and BSP candidates filed nomination for bypoll on katehari seat.
सपा-बसपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर के कटेहरी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा। सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद विधायक त्रिभुवन दत्त और पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव के साथ नामांकन करने के बाद शोभावती ने कहा कि कटेहरी की जनता उनके साथ है। जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदाता उनका साथ देंगे। 

विज्ञापन


शोभावती के पति सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग क्षेत्र के मतदाताओं को बुलाकर धमका रहा है। यह ठीक नहीं है। इसके बाद भी लोकसभा चुनाव में कटेहरी से मिली 17 हजार मतों की लीड से भी आगे उपचुनाव में जीत मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी अंबेडकरनगर पहुंचे। वह सपा प्रत्याशी के समर्थन में गौरा बसंतपुर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: तय हुए भाजपा के प्रत्याशियों के नाम, केंद्रीय नेतृत्व ने दी मंजूरी, नामांकन को बचे हैं सिर्फ चार दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: पूरे दम के साथ मैदान में उतरना चाहती हैं मायावती, इन दो सीटों पर है पार्टी को असमंजस, आज आ सकती है सूची


बसपा प्रत्याशी ने भी दाखिल किया नामांकन
कटेहरी उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने भी मंगलवार दोपहर बाद अपना परचा दाखिल कर दिया। कटेहरी से 2012 में काग्रेस से चुनाव लड़ चुके अमित इस बार बसपा से मैदान में हैं। उन्होंने अब कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, वरिष्ठ नेता दयाराम राजभर आदि की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। कलेक्ट्रेट से बाहर निकल अमित ने कहा कि उपचुनाव में बसपा की जीत तय है। बीजेपी प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर पा रही है तो सपा में अंतर्कलह है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed