{"_id":"678faf6df4834ad7720e1eaa","slug":"sp-activists-wants-fir-against-mahant-rajudas-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सपा संस्थापक के खिलाफ महंत राजू दास की टिप्पणी के खिलाफ भड़के सपाई, मुकदमा दर्ज करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सपा संस्थापक के खिलाफ महंत राजू दास की टिप्पणी के खिलाफ भड़के सपाई, मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Wed, 22 Jan 2025 07:08 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:08 AM IST
सार
सपाइयों ने मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने कहा कि जांच के बाद मामले पर फैसला लिया जाएगा। सपा नेताओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए महंत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के फेसबुक आईडी से प्रयागराज कुम्भ में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर खबर आग की तरह फैल गई और सपा के कई नेता पार्टी जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अगुवाई में महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए नगर कोतवाली पहुंचकर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की तहरीर दिया किन्तु शहर कोतवाल ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही जिस पर सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष के साथ गए लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव ने कहा कि नेता जी हम सब लाखों करोड़ों के भगवान हैं। इस प्रकार की टिप्पणी को हम किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और इस अपमान का बदला हम हर कीमत पर लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह, जिला सचिव आनंद प्रकाश यादव, मयंक मिश्रा, आशीष गौरव श्रीवास्तव, शकील अहमद एडवोकेट जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, मोबिन खान तथा रमेश यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।