फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   south delhi doctor suside incidence

एमएलए पर धन उगाही की धमकी का आरोप लगा डॉक्टर ने की खुदकुशी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
south delhi doctor suside incidence
एमएलए पर धन उगाही की धमकी का आरोप लगा डॉक्टर ने की खुदकुशी -नेब सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू -पुलिस ने विधायक प्रकाश जारवाल व उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 18 अप्रैल। नेब सराय के दुर्गा विहार इलाके में शनिवार सुबह एक बीएचएमएस डॉक्टर ने छत में कुंडे के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में स्थानीय आम आदमी पार्टी के एमएलए व उनके सहयोगी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने सुुसाइड नोट में आगे लिखा है कि वह पांच साल में इस कदर टूट चुके हैं कि उन्हें खुदकुशी के आगे कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आया।आरोप है कि डॉक्टर ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डॉक्टर के बेटे की हेमंत की शिकायत पर आप विधायक प्रकाश जारवाल, कपिल नागर व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उसकाने, धन उगाही की धमकी देना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके के दुर्गा विहार में घर की छत पर जाकर टेरिस के सहारे रस्सी बांधकर डॉक्टर राजेंद्र सिंह (50) खुदकुशी कर ली है। इस वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर देवली के दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाते थे। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक द्वारा खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने स्थानीय एमएलए प्रकाश जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर लगातार धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। --------------- सुसाइड नोट में लिखी दर्द बयां किया डॉ राजेंद्र सिंह के शव के पास से बरामद सुसाईड नोट में लिखा है कि विधायक व उनके लोगों से डर कर ही अपनी जीवन लीला खत्म कर रहा हूं। मेरा भी परिवार है मगर मैं अब पांच साल में टूट चुका हूं। मैंने 5 साल में 50 लाख रुपया भी दे दिये हैं कि मुझे व मेरे परिवार को परेशान न किया जाये। लेकिन विधायक प्रकाश जारवाल व इनके आदमी कपिल नागर ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी। डॉक्टर ने परिवार को अनाथ व बेसहारा छोड़ने की बात लिखने के साथ-साथ अंमित इच्छा जताई कि उनके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। अपनी मौत का जिम्मेदार एमएलए प्रकाश जारवाल व कपिल नागर को बताया है। ----------------- पीड़ित परिवार ने धमकी देने का आरोप लगाया पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने गांव की जमीन भी बेचकर कपिल नागर को मोटी रकम दे दी थी, लेकिन एमएलए प्रकाश जारवाल लगातार धमकी दिलवा रहे थे। आरोप है कि विधायक के लोग हर दिन घर पर आकर धमकी देते थे। -------------------- जल बोर्ड में लगे पांच पानी के टैंकर हटवा दिए मृतक की पत्नी ब्रह्मवती का आरोप है कि स्थानीय एमएलए प्रकाश जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर ने उनके पति से कई बार रुपये लिए पर काम नही करवा रहे थे। उनके दिल्ली जल बोर्ड में पानी के पांच टैंकर लगे हुए थे, जिसे उन्होंने हटवा दिया गया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि विधायक के लोग लगातार टैंकर को दोबारा लगवाने के लिए धन उगाही का प्रयास कर रहे थे। ----------------------- जांच की कही बात दक्षिण जिले के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है जो सुसाइड नोट मिला है उसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------- नोट-विधायक का पक्ष नहीं मिल पाया है। ------------ अभिषेक पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed