फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Soundarya won double title

Lucknow News: सौंदर्या ने जीता दोहरा खिताब

Sat, 23 May 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Soundarya won double title
गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में अंडर-14 आइटा चैंपियन​शिप के विजेता ​खिलाड़ी। 

विज्ञापन
लखनऊ। शीर्ष वरीय सौंदर्या जायसवाल ने अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप में दोहरा खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बालिका एकल फाइनल में आन्या को 6-0, 6-2 और बालिका युगल फाइनल में आशी किरन के साथ जोड़ी बनाते हुए आन्या और हिया चौहान की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया।

बालक एकल फाइनल में हारिस खान ने खिताब जीता। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता में सौंदर्या ने प्रचंड गर्मी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में जीत दर्ज की। एकल फाइनल में उन्होंने गैर वरीय आन्या को6-0, 6-2 की जीत के साथ खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


बालिका युगल फाइनल में सौंदर्या ने आशी किरन के साथ जोड़ी बनाते हुए आन्या और हिया चौहान की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराकर खिताब जीता। बालक एकल फाइनल में शीर्ष वरीय हारिस खान ने पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 6-3 से जीतते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता के बालक युगल फाइनल में आयुष्मान पाठक और अंकुर आलोक की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में हारिस खान और तेजस सिंह की जोड़ी को 7-6(2), 7-6(3) को हराते हुए खिताब अपन नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा, विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के प्रभावी उपक्रीड़ाधिकारी रंजीत राज और टूर्नामेंट डायरेक्टर समित केसरी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed