{"_id":"3bc4e6b87fd60906731d5e1efaa12ee3","slug":"sooting-of-laptaganj-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद बारादरी के पास से बिजी पांडेय का अपरहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद बारादरी के पास से बिजी पांडेय का अपरहरण
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबी टच के लिए टीवी सीरियल लापता गंज की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हुई। दिन भर शहर में कई लोकेशन पर लाइट, कैमरा और एक्शन सुनाई देता रहा।
विज्ञापन
शूटिंग के पहले दिन अपहरण का सीन फिल्माया गया। दरअसल पत्नी सुरीली संग घूमने निकले बिजी पांडेय का कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी के पास अपहरण कर लिया गया।
बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, छोटा इमामबाड़ा, कुड़ियाघाट, गोमती के किनारे और पक्कापुल केपास बोटिंग केसीन फिल्माए गए। दोनों पर एक गाना आज फिर जीने की तमन्ना है... भी फिल्माया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में टीवी शो का नवाबी ट्रैक फिल्माया जा रहा है। इसमें कानपुर में एसएसी की परीक्षा देने गई पत्नी सुरीली को बिजी पांडेय चुपके से लखनऊ घुमाने ले आते हैं।
विज्ञापन
इसी केतहत शुक्रवार को दिन भर बिजी ने सुरीली को बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, छोटा इमामबाड़ा, कुड़ियाघाट, गोमती के किनारे, पक्कापुल तक घुमाया।
इस दौरान शहर के तीन बुजुर्गों को शक होता है कि बिजी ही उनके खोए हुए बिगड़े नवाब हैं। बस इसी शक के आधार पर बिजी को अगवा कर लिया जाता है।
आने वाले दिनों में बिजी को बुजुर्ग किडनैपरों के कब्जे से छुड़ाने के लिये मामा सामने आएंगे। शूटिंग के लिए मामा जी (अनूप उपाध्याय), सुरीली (अदिति तैलंग), अब्बास खान (बिजी पांडेय) और गुड्डू अगले कुछ दिन और शहर में रहेंगे। राजधानी में फिलहाल 16 दिसंबर तक शूटिंग होनी है।
यहां शूट किए गए चार से अधिक एपिसोड दिसंबर महीने के आखिर में दिखाए जाएंगे। रईस और प्रतिष्ठित खानदान से ताल्लुक रखने वाले शहर के अब्बास खान ने बताया कि लखनऊ केशूट के बारे में उन्होंने ने ही प्रोडक्शन को लोकेशन की हिंट दी थी।
जिसमें उनकी मदद शो के लल्लनजी यानी कि शहर के ही एक और कलाकार राकेश श्रीवास्तव ने की। अब्बास ने बताया कि आने वाले दिनों में टीवी शो का एक शूट महमूदाबाद के किले, शहर की कुछ चर्चित कोठियों की लोकेशन केअलावा चौक-चौपटियां की गलियों में भी हो सकता है।