फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sons threat her mother and beat her

बेटों ने मां को पांच दिनों तक बंधक बनाकर भूखा रखकर पीटा

Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
sons threat her mother and beat her
लखनऊ। निगोहां के भद्दीखेड़ा गांव में दो बेटों ने अपनी मां को पांच दिन तक बंधक बनाकर भूखा रखा और उसकी पिटाई की। डरी सहमी मां रात को किसी तरह कमरे की दीवार काटकर भाग निकली। दूसरे घर में अलग रहने वाले बड़े बेटे ने कई दिनों से नहीं देखा तो उसने निगोहां थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस चार घंटे में बुजुर्ग महिला को तलाश कर थाने लेकर गई जहां पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजा। वहीं आरोपी बेटों को थाने लेकर गई। पीड़िता तहरीर देने को कहती रही लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी दोनों बेटों का केवल शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

निगोहां थानाक्षेत्र के भद्दीखेडा गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कई दिन से भूखी थाने के पास घूम रही थी। शुक्रवार को एक समाजसेवी की नजर उस पर पड़ी तो उसने कारण पूछा। रोते हुए महिला ने बताया कि उसके बेटे कौशल और जद्दू ने उस पर गंभीर आरोप लगाकर पिछले पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। उसने बताया कि बेटों ने उसकी लाठी-डंडे और बेल्ट से जमकर पिटाई की। महिला के अनुसार, उसे दोनों बेटों द्वारा रात में हत्या करने की धमकी मिली तो वह किसी तरह रात में कमरे की दीवार काटकर भाग निकली। उधर कई दिनों से मां के न दिखने पर बड़े बेटे ने गुमशुदगी की तहरीर निगोहां थाने में दी। पुलिस चार घंटे में बुजुर्ग महिला को ढूंढकर थाने ले आई। और पीड़िता ने आपबीती बताई और लाठी-डंडों और बेल्ट से मारे गए अपने जख्म भी दिखाए। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजकर इलाज कराया और आरोपित बेटों को थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी बुजुर्ग की गुहार
पीड़िता का आरोप है कि वह पुलिस से तहरीर लेने और कार्रवाई के लिए गुहार लगाती रही लेकिन निगोहां पुलिस ने एक न सुनी। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से कहीं बुजुर्ग मां की जान न चली जाए। वहीं पीड़िता ने बताया कि बेटे व बहू से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। सीओ निगोहां सैयद नईमुल हसन ने बताया कि महिला को बेटों द्वारा पीटा गया है। बेटों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed