फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son of farmer now leftinent in sena

Lucknow News: किसान का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट

Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
son of farmer now leftinent in sena
लखनऊ। सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव में रहने वाले अनिल सिंह चौहान के बेटे प्रखर सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने परिवार और गांव का ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान अनिल सिंह के बेटे ने यह मुकाम तीन वर्ष राष्ट्रीय सैन्य अकादमी पुणे और एक वर्ष भारतीय सेना अकादमी देहरादून में कड़ी मेहनत के बाद पाया है। माता-पिता ने जब ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी देहरादून में सेना में लेफ्टिनेंट की वर्दी पहने बेटे को अपने हाथों से बैज पहनाया तो उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।
विज्ञापन

गांव में खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अनिल सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां प्रज्ञा सिंह व प्राची सिंह और एक बेटा प्रखर सिंह। प्रखर की प्राथमिक शिक्षा की गांव में ही हुई। इसके बाद यहीं पर स्थित नवोदय विद्यालय में प्रवेश लिया। वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सफल होकर प्रशिक्षण के लिए देहरादून चले गए। अनिल सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने उनका सपना पूरा किया। उन्होंने बेटे को सेना में भेजने के लिए जी-जान लगा दी और बेटे ने भी कड़ी मेहनत से उनका सपना पूरा किया। अनिल सिंह का कहना है कि अब प्रखर सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान देगा और हम सब का सीना फख्र से चौड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed