{"_id":"65cfe55492255eaf6f053014","slug":"son-murdered-elderly-mother-lucknow-news-c-13-lko1012-615833-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटे ने बुजुर्ग मां का किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटे ने बुजुर्ग मां का किया कत्ल
Sat, 17 Feb 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद। रहीमाबाद इलाके में कलियुगी बेटे ने रुपये और जमीन के लालच में बृहस्पतिवार रात बुजुर्ग मां की ईंट व चाकू से हमला कर हत्या कर दी। महिला की चीख-पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
रहीमाबाद में कल्याणपुर गहदो गांव निवासी खलील बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और पिता जमील व मां मुमताज (60) से गालीगलौज करने लगा। इस पर मुमताज ने पति जमील को घर के बाहर भेज दिया ताकि बेटा शांत हो जाए। जमील कुछ ही दूर रहने वाले छोटे बेटे शानू के घर चले गए। इस बीच खलील ने बुजुर्ग मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। फिर चाकू से उनका गला रेत दिया। मुमताज की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो मंजर देख सन्न रह गए। बुजुर्ग मुमताज खून से लथपथ पड़ी थीं और आरोपी खलील हाथ में चाकू लिए खड़ा था। लोगों ने खलील को पकड़ लिया। परिवार के लोग मुमताज को माल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने आरोपी खलील को गिरफ्तार कर मुमताज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ रहीमाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है।
दूध का कारोबार करने वाले जमील ने बताया कि गांव में उनकी डेढ़ बीघा जमीन थी। पांच दिन पहले जमील ने अपनी चार बिस्वा जमीन साढ़े तीन लाख रुपये में बेची थी। आरोपी खलील तीन दिन से पिता से जमीन बेचकर मिली सारी रकम और बीच हुई जमीन अपने नाम कराने के लिए झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक मां मुमताज को अपने बड़े बेटे खलील से बहुत लगाव था। इसी के चलते वह खलील के साथ ही रहती थीं। बाकी दो बेटे शानू व सूफियान घर के पास ही अलग रहते हैं। 13 फरवरी से बेटा खलील घर नहीं आया था तो मुमताज ने उसकी चिंता में खाना तक न खाया था।
पिता जमील के अनुसार दो माह पहले उन्होंने बेटे खलील के खिलाफ रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें बेटे से जान का खतरा बताते हुए लड़ाई-झगड़ा करने से रोकने की मांग की थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो शायद मुमताज की जान न जाती।