फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son killed his mother, arrested

संपत्ति के लिए बेटे ने मां को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
son killed his mother, arrested
गुडंबा में प्रेमा हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति के लिए मां को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुडंबा के गढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात प्रेमा यादव (45) की गोली मारकर हत्या उसके मंझले बेटे देवेंद्र यादव उर्फ चकरू ने की थी। पुलिस ने रविवार सुबह देवेंद्र को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया। आरोपी ने कुबूला कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में वारदात अंजाम दी। हत्या के दिन से ही पुलिस को देवेंद्र पर संदेह था।
विज्ञापन

लेकिन वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। वहीं, उसकी बहन लालवती ने वारदात वाले दिन पुलिस के सामने देवेंद्र का नाम लिया था, लेकिन बाद में मुकरने लगी थी। जबकि परिवारीजनों ने उसे बचाने के लिए अलग-अलग बयान दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती अमित कुमार के मुताबिक, पड़ताल में पता चला कि प्रेमा ने कुछ समय पहले जमीन बेची थी। साथ ही एक प्लॉट भी महंगे दामों में बेचा था। इससे मिली रकम में देवेंद्र भी हिस्सा मांग रहा था।
जबकि प्रेमा इसके लिए तैयार नहीं थी। सीओ गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, देवेंद्र को इस बात का मलाल था कि घर में उसकी बात कोई नहीं सुनता था। वारदात के दिन भी वह घर पर ही था।
संपत्ति को लेकर शुक्रवार को मां से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मां पर गोली चला दी थी।
परिवारीजनों के बयान की रिकार्डिंग
सीओ गाजीपुर के मुताबिक, देवेंद्र की बहन, बडे़ भाई व अन्य परिवारीजनों के अलग-अलग बयान की रिकार्डिंग कराई गई। एक सदस्य ने रिश्तेदार को बताया कि घर के अंदर किसी ने ईंट फेंकी जो मां को लग गई थी। वहीं, दूसरे रिश्तेदार को बताया कि देवेंद्र ने मां को गोली मारी थी। इसके बाद पुलिस ने सबको एक साथ बैठाया तो वे लोग अपने बयान देखकर चौंक गए। पुलिस ने सबके सामने ही कई सवाल-जवाब किए और हत्या का राजफाश हुआ।
मोबाइल ने देवेंद्र की मौजूदगी का राज खोला
सीओ के मुताबिक, देवेंद्र ने अपनी मौजूदगी के लिये जो भी जगह बताई। उसका रूट चार्ट तैयार किया गया। फिर जब मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो रूट चार्ट से अलग निकली। वारदात के पहले और बाद में उसकी मौजूदगी घर में ही मिली।

दोस्त को बताया, असलहे के बारे में
पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र के एक करीबी दोस्त से पूछताछ की गई। इसके बाद देवेंद्र को छोड़ दिया गया। इस दौरान देवेंद्र ने अपने इसी दोस्त से मोबाइल पर असलहा छिपाने के बारे में बातचीत की। इस पर पुलिस ने एक मुखबिर देवेंद्र के पीछे लगा दिया। इस दौरान वह घर के पीछे भूसे के ढेर में छिपाये गए असलहे को लेेने पहुंचा। इस तरह हत्या में इस्तेमाल प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed