{"_id":"673e5abf386716c38e040134","slug":"son-killed-his-father-and-stepmother-by-giving-betel-nut-to-him-arrested-along-with-his-partner-lucknow-news-c-13-1-lko1103-960999-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटे ने पिता व सौतेली मां की हत्या की दी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटे ने पिता व सौतेली मां की हत्या की दी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बेटा।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में रहने वाले युवक ने पिता व सौतेली मां की हत्या की सुपारी दे डाली। गनीमत रही पुलिस ने एक शूटर व आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शूटर के पास से पिस्टल व सुपारी के 10 हजार रुपये मिले हैं। शूटर का एक गैंगस्टर साथी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
पारा के भपटामऊ इलाके में राहुल कुमार वर्मा उर्फ गोलू रहता है। मंगलवार देर रात पारा पुलिस ने बुद्धेश्वर से दुबग्गा जाने वाली रोड से राहुल व उसके किराएदार साथी बाराबंकी लोनीकटरा गुरुदत्तखेड़ा निवासी शिवम उर्फ जितेंद्र वर्मा को पकड़ा। तलाशी के दौरान शिवम के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, चार कारतूस व 10 हजार रुपये मिले। मौके से उन्नाव के अचलगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित वर्मा अंधेरे में भाग निकला।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ कि तो राहुल ने बताया कि उसने पिता राजेंद्र व सौतेली मां जगदेई की हत्या की सुपारी शिवम व अंकित को दी थी। इसके लिए एक लाख रुपये एडवांस अंकित को दिए थे। इसी एक लाख से 10 हजार रुपये अंकित ने शिवम को दिए थे। आरोपी शिवम के खिलाफ पहले से पारा व उन्नाव थाने में छह, जबकि अंकित पर ठाकुरगंज, मानकनगर व उन्नाव 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसलिए दी थी हत्या की सुपारी
पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि 15 साल पहले पिता राजेंद्र ने मां कृष्णा देवी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता को जेल जाना पड़ा था। राहुल व उनकी बहन को मामा ने पाला। मामा ने ही बहन की शादी कराई। जेल से छूटने के बाद राजेंद्र ने पारा के भपटामऊ स्थित पुराना घर बेटे राहुल को दे दिया और खुद जगदेई नाम की महिला से शादी कर आदर्शनगर में रहने लगा। राहुल का आरोप है कि पिता खर्च के लिए उसे एक रुपये भी नहीं देता था। पिता और सौतेली मां ध्यान भी नहीं रखते थे। वह एक साल से टीबी की बीमारी से जूझ रहा है। राहुल ने किराएदार शिवम से चर्चा की। शिवम ने परिचित अंकित की मदद से राहुल के पिता व सौतेली मां की हत्या करने की सलाह दी।
हत्या के लिए दो लाख रुपये व एक प्लाॅट अंकित ने मांगा था
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी अंकित ने दोहरी हत्या करने के लिए राहुल से दो लाख रुपये व एक प्लाॅट में सौदा तय किया था।
23 नवंबर को करनी थी हत्या
राहुल ने बताया कि 23 नवंबर को मोहल्ले समेत कॉलोनी में कई शादियां होनी थीं। मोहल्ले के सभी लोग उसमें शामिल होने थे। डीजे व गाने के शोर के दौरान उन लोगों ने पिता व सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने का प्लान बनाया था। घटना को लूटपाट के दौरान हत्या दिखाने का भी प्लान था।
अंकित ने नशे में हत्या की प्लानिंग बता दी थी
पुलिस सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर अंकित ने नशे में दंपती की हत्या की योजना की बात एक साथी को बताई थी। बस वहीं से निकली बात पुलिस तक पहुंच गई।