फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son in law beaten to death in amethi.

लेन-देन पड़ा भारी, ससुर-दामाद में मौत का खेल!

Wed, 03 Dec 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
son in law beaten to death in amethi.

यूपी के अमेठी के संग्रामपुर थाने के मठिया गांव में लेनदेन के विवाद में मंगलवार सुबह दो साथियों के साथ ससुराल पहुंचे दामाद ने बांके से ससुर व साले पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख उसके दोनों साथी भाग गए जबकि दामाद को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। मृतक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संग्रामपुर के मठिया मजरे सोनारीकलां निवासी बेचू कोरी ने तीन साल पहले अपनी पुत्री शिवपती का विवाह क्षेत्र के तुलापुर मजरे डेढ़पसार निवासी कपिलदेव (30) के साथ किया था।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में विवाद हो गया। कुछ माह पहले पंचायत के समझौते के तहत बेचू बकाया लेने दामाद कपिल के घर जा रहा था।

तभी रास्ते में कपिल ने बेचू पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। बेचू ने मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मंगलवार भोर कपिल दो साथियों के साथ ससुराल पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ

son in law beaten to death in amethi.

छत के रास्ते घर में दाखिल हुए कपिल ने ससुर बेचू पर हमला कर दिया। बचाने दौड़े उसके पुत्र शारदा पर भी बांके से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

वहीं बहराइच में एक चोर को पीटकर मार डाला गया। रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंगहाघाट निवासी सत्येंद्र वर्मा की ट्रैक्टर एजेंसी झिंगहाघाट-रामगांव तिराहे के पास है। देर रात एजेंसी के पिछले हिस्से में सत्येंद्र के चौकीदार लल्लून को एक चोर सामान समेटता दिखा।
 
लल्लन के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस पर कपिल के दोनों साथी भाग गए जबकि वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने कपिल को जमकर पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed