{"_id":"69a187ddc2539529800addbf","slug":"son-in-law-attacked-his-father-in-law-with-shovel-in-lucknow-resulting-in-his-death-from-fractured-skull-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से किया हमला, सिर की हड्डी टूटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से किया हमला, सिर की हड्डी टूटने से मौत
Fri, 27 Feb 2026 05:32 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:32 PM IST
सार
राजधानी में दामाद ने घरवालों के साथ मिलकर ससुर पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर की हड्डी टूटने से उनकी मौत हो गई। आरोपी दामाद व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दामाद के हमले में घायल ससुर की बृहस्पतिवार देर रात ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के चक गांव की है। गांव निवासी पूजा के पिता रामनरेश (61) पर 22 फरवरी को दामाद संदीप कुमार व उसके घरवालों ने फावड़े से हमला किया था। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मामले में पुलिस संदीप को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
सरोजनीनगर के गौरी गांव निवासी पूजा रावत के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसकी शादी बंथरा के चक गांव में रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पूजा ने आरोप लगाया कि बीती 13 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। ससुराल वालों ने पूजा से उसके बच्चे को छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया।
विज्ञापन
सरोजनीनगर के गौरी गांव निवासी पूजा रावत के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसकी शादी बंथरा के चक गांव में रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पूजा ने आरोप लगाया कि बीती 13 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। ससुराल वालों ने पूजा से उसके बच्चे को छीन लिया और उसे दूध तक नहीं पिलाने दिया।
विज्ञापन
इस पर पीड़िता ने इसकी सूचना अपने मायके में दी। 22 फरवरी को पूजा पिता राम नरेश (61), छोटी बेटी कल्पना और अन्य के साथ पूजा की ससुराल बातचीत करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि पूजा के पति और ससुराल वालों ने गाली गलौज करने लगे। पूजा ने विरोध किया तो संदीप ने फावड़ा उठा लिया। रामनरेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी संदीप व उसके घरवालों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फावड़े से सिर पर हमला कर दिया।
सिर की हड्डी टूटी, अस्पताल में हुई मौत
सिर पर फावड़ा लगने से राम नरेश की सिर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पहले लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान रामनरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन