फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son attacks retired professor for money

Lucknow News: रुपये के लिए बेटे ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर पर किया हमला

Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Son attacks retired professor for money
आलमबाग। आशियाना के स्मृति उपवन में टहल रहे राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सुदर्शन सिंह यादव पर उनके बेटे ने हमला कर दिया। उनके हाथ और कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आशियाना के रश्मिखंड, शारदा नगर निवासी 68 वर्षीय प्रोफेसर डॉ. सुदर्शन सिंह यादव के अनुसार उनका इकलौता 25 वर्षीय बेटा उत्कर्ष अक्सर झगड़ा कर रुपये मांगता है। मंगलवार शाम 6:30 बजे वह स्मृति उपवन में टहल रहे थे। इसी दौरान उत्कर्ष ने उन्हें पीटा और नुकीली वस्तु से उनके हाथ व शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग का आरोप है कि बेटे ने मकान के कई कमरों में ताले भी लगा दिए। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी बेटा उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता रहा है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि उत्कर्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed