{"_id":"5c0e2551bdec221c8f68c100","slug":"son-attacked-on-her-mother-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां पर फावड़े से किया हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां पर फावड़े से किया हमला, हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
बेटे के हमले से घायल मां अस्पताल में भर्ती
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मोहलालगंज गनेशखेड़ा में मकान के विवाद के चलते बेटे ने बुजुर्ग मां पर फावड़े से हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उसे पिता ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस पीड़ित आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ल के मुताबिक, गनेशखेड़ा निवासी सियाराम के तीन बेटे थे। उनमें से सबसे छोटे बेटे की मौत हो गई। जिसके हिस्से के मकान को लेकर सियाराम के दोनों बेटे रमेश और अनिल के बीच अनबन चल रही है।
रविवार को अनिल उसी हिस्से में निर्माण करवा रहा था। इसका विरोध अनिल की मां रघुराई ने किया। इस पर वह गुस्से में आकर फावड़े से उस पर हमला कर दिया। हमले रघुराई गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रॉमा सेंटर में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रमेश ने भाई अनिल पर मां को जख्मी करने का आरोप लगाया है। मौका मुआयना कर मामले की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।