{"_id":"69b32b0579a3a7fe230e1abb","slug":"somewhere-poetry-somewhere-handbills-and-numbered-umbrellas-lucknow-news-c-13-knp1002-1641983-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कहीं शेरो-शायरी, कहीं हैंडबिल और नंबर वाली छतरियां…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कहीं शेरो-शायरी, कहीं हैंडबिल और नंबर वाली छतरियां…
विज्ञापन
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के तहत हाईकोर्ट परिसर में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मतदान जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता वोट डालने के लिए परिसर पहुंचते रहे।
हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 के बाहर चुनावी माहौल साफ नजर आया। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थक अलग-अलग अंदाज में मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते दिखाई दिए। पीलीभीत निवासी प्रत्याशी विकारुल हसन शायराना अंदाज में शेरो-शायरी के साथ अपने सीरियल नंबर की तुकबंदी कर वोट मांग रहे थे। उनका यह अंदाज काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा कई प्रत्याशियों के समर्थक प्रत्याशी के नाम और फोटो वाली तख्तियां लिए खड़े नजर आए। कुछ समर्थक मतदाताओं को हैंडबिल और विजिटिंग कार्ड देकर अपने प्रत्याशी का सीरियल नंबर याद दिलाते दिखे।
वहीं, प्रत्याशी बजरंग मिश्र के एक समर्थक अपने प्रत्याशी के सीरियल नंबर की एक रंगीन छतरी लेकर खड़े थे तो प्रत्याशी अजीत चौहान के 10 समर्थक सफेद रंग से सीरियल नंबर लिखी काली छतरी लगाए हुए थे, जो धूप से बचाव के साथ-साथ प्रचार का जरिया भी बनी रही। कुल मिलाकर मतदान के साथ हाईकोर्ट परिसर के बाहर चुनावी रंग भी नजर आया, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ता मतदाताओं का ध्यान अपने सीरियल नंबर की ओर खींचने की कोशिश करते रहे।