फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   some body throws a child on the road in Lucknow.

शर्मनाक : फिर फूल सी मासूम को किसी ने सड़क पर फेंक दिया, चलती गाड़ी से फेंकने की आशंका

Tue, 22 Nov 2022 05:27 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Nov 2022 05:27 PM IST
सार

स्कूटर इंडिया चौराहे पर एक सात माह की बच्ची मिली है। बच्ची का कंधा उतरा हुआ है। मासूम को पीटने या चलती गाड़ी से फेंकने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
some body throws a child on the road in Lucknow.
चाइल्ड लाइन की स्वयंसेविका की गोद में मासूम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्कूटर इंडिया चौराहे पर सोमवार को कोई सात महीने की बच्ची छोड़ गया। राजधानी में बेटियों को बेसहारा छोड़ दिए जाने की यह छह दिन में दूसरी घटना है। चाइल्ड लाइन लखनऊ को सूचना मिलने के बाद यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने स्वयंसेविका गौरी को मौके पर भेजा। उन्होंने सीएचसी पर जांच के बाद बच्ची के बारे में इलाके में पता करने का प्रयास किया, पर जानकारी नहीं मिली। इस पर टीम ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर राजकीय बालगृह में आश्रय दिलाया। बालगृह के डॉक्टर सुदर्शन ने बच्ची की जांच की तो पता चला कि उसका कंधा उतरा हुआ है। इस पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। आशंका है कि बुरी तरह पीटने के बाद बच्ची को छोड़ा गया। यह भी हो सकता है कि चलती गाड़ी से फेंके जाने से उसे यह चोट लगी हो।

विज्ञापन


दुखद यह भी: बेटियों को अपनाने में आज भी पिछड़ापन
अभी पूरा हफ्ता भी नहीं गुजरा कि दो मासूम बच्चियां सड़क पर मिलीं। इसे लेकर ‘अमर उजाला’ ने दत्तक ग्रहण इकाइयों का जायजा लिया। अडॉप्शन ऑफिसर से बीते वर्षों में आश्रय के लिए भेजे गए बच्चों के आंकड़े खंगाले तो पाया कि बालगृह/दत्तक ग्रहण इकाई आने वाले बच्चों में 70 फीसदी लड़कियां होती हैं। 19 साल से लीलावती मुंशी निराश्रित बालगृह में अडॉप्शन अफसर शिल्पी सक्सेना के मुताबिक, बेटियों को अपनाने में आज भी दोहरापन है। लीलावती मुंशी बालगृह में 23 बच्चों में से 15 लड़कियां हैं। प्राग नारायण शिशु गृह में 25 बच्चों में 17 लड़कियां हैं। बच्चियों को सड़क पर छोड़े जाने से लेकर उनके गोद लेेने तक की प्रक्रिया में ऐसा ही कड़वा सच सामने आया।
विज्ञापन


- जितने भी लड़के छोड़े या फेंके जाते हैं उनमें से 90 फीसदी में या तो बीमारी होती है या ट्रांसजेंडर होते हैं। सामान्य हालत वाले लड़के बहुत कम फेंके जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जो बच्चियां आश्रय के लिए आती हैं, वे सुंदर, सामान्य होती हैं। आमतौर पर उनमें कोई बीमारी नहीं मिलती है।
- नोएडा जैसे शहरों में कामकाजी दंपती लड़कियों को गोद लेना चाहते हैं। इसके विपरीत जहां पत्नियां गृहिणी हैं, वहां लड़का प्राथमिकता में होता है। बेटियां तभी गोद ली जाती हैं, जब कोई विकल्प नहीं रहता।


बालगृहों में बच्चियों की संख्या बढ़ना चिंताजनक
डॉ. संगीता शर्मा के मुताबिक, बालगृहों में हमेशा से लड़कियों की संख्या अधिक रही है। हां, यह बदलाव सुखद है कि पढ़े-लिखे लोग अब बेटियों को अपनाने के लिए आने लगे हैं। हालांकि, इतने प्रयासों के बाद भी इसकी रफ्तार सुस्त ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed