सनसनीः असलहा सप्लायर से ‘बड़े लोगों’ का कनेक्शन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी असलहों के साथ पकड़े गए जॉपलिंग रोड निवासी ताहिर की कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को जेल से लाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उधर, रिमांड स्वीकृत होने से कई सफेदपोशों में खलबली है।
चर्चा है कि तारिक से पूछताछ के बाद विदेशी असलहे खरीदने वालों और इस कारोबार में लिप्त कई बड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी है।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि तारिक के पास से बरामद असलहों को मूल स्वरूप में बदलाव कर कहीं घातक बनाया गया है। कई की बैरल बदली गई है, जबकि बोर भी बदले जाने की आशंका है।
एसएसपी का कहना है कि भारत में एयरगन .22 बोर की बनती हैं, जबकि बरामद असलहे दूसरे बोर के लग रहे हैं। सभी असलहों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
उधर, बृहस्पतिवार को विवेचक रणविजय सिंह की तरफ से कोर्ट आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। कोर्ट ने आरोपी की एक दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है। शुक्रवार को उससे पूछताछ की जाएगी।
खुफिया एजेंसी को नहीं दी गई खबर
पता लगाया जाएगा कि तारिक ने किस ऑनलाइन पोर्टल से कब-कब असलहे या उनके पार्ट्स मंगाए, मूल कीमत क्या है, किस-किसको और कितने में बेचे, असेंबल किसने किए, सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं!
हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल्ल यादव का कहना है सुबह दस बजे तारिक को जेल से लाया जाएगा। पुलिस उसके कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विदेशी असलहों के सप्लायर को पकड़े जाने की सूचना आईबी, एसटीएफ, एटीएस को नहीं दी गई। खुफिया सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर उनकी टीम सप्लायर से पूछताछ करने के लिए एसएसपी के बंगले पहुंची, लेकिन तब तक उसे जेल भेजा जा चुका था।
विवेचक रणविजय सिंह ने तारिक को 10 दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी थी। इसमें कोर्ट को बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए और हथियार होने के साथ ही कई लोगों को बेचने की जानकारी दी है।