फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solutions derived from the innovations of daughters

Lucknow News: बेटियों के नवाचार से मिले समाधान

Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Solutions derived from the innovations of daughters
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि
विज्ञापन


लखनऊ। बाढ़ आने से पहले चेतावनी कैसे मिलेगी, नालियों की सफाई मशीनों से कैसे होगी, खेती को आसान बनाने में आधुनिक तकनीक कैसे मदद करेगी। ऐसे सवालों के जवाब छात्राओं ने विज्ञान मॉडल के जरिये दिए। मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक की 110 छात्राओं ने 60 मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के मॉडल उनकी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता दर्शाते हैं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने मॉडलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विजेता, रिया और नंदिनी शर्मा, शिखा यादव, मानसी, रुचि और शालू ने अपने मॉडलों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं ने तकनीक के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा जताई। इस दौरान प्रधानाचार्य रश्मि गुप्ता, शिक्षिका वैशाली सिंह, निरुपमा सिंह, प्रिया सरोज, प्रभा पांडेय, सुनीता सिंह, सरला गुप्ता, गुलाब जायसवाल, डॉ. अंकिता मुखर्जी, रेनू जायसवाल, ऋतु शुक्ला, इंदु त्रिपाठी, ममता वर्मा और सुष्मिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्मार्ट मॉडल से सुरक्षित रहेंगी फसलें
कक्षा-12 की वंशिका कश्यप ने स्मार्ट एवं सतत कृषि प्रणाली का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें खेतों की सीमाओं पर मोशन और बजर सेंसर लगाए गए हैं। जानवरों के खेत में प्रवेश करते ही बजर बजने लगता है और लाइट जल उठती है। इससे जहरीले रसायनों या खतरनाक तारबंदी के बिना फसलों को नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होते ही जलेंगी स्ट्रीट लाइट
कक्षा-12 की लक्ष्मी ने एलडीआर सेंसर पर आधारित ऑटोमैटिक स्मार्ट स्ट्रीट लाइट का मॉडल बनाया। इसमें अंधेरा होने पर लाइट स्वतः जलती है और सुबह उजाला होने पर बंद हो जाती है। इससे बिजली की बचत और मानवीय श्रम में कमी आ सकती है।

ड्रोन और ईवी के मॉडल भी आकर्षण
कक्षा-11 की इकरा ने ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और थ्रीडी प्रिंटर से तैयार मॉडल प्रदर्शित किए।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट में विज्ञान प्रदर्शनी देखते मंडलीय वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed