{"_id":"69fe4d8569c5e445a603771c","slug":"solutions-are-not-available-during-the-day-complainants-are-given-assurances-lucknow-news-c-13-lko1096-1727815-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिवस में समाधान की छुट्टी, शिकायतकर्ताओं को आश्वासन की घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिवस में समाधान की छुट्टी, शिकायतकर्ताओं को आश्वासन की घुट्टी
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में माह के पहले शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का समाधान छुट्टी पर दिखा। शिकायत की कॉपी लेकर इधर-उधर दौड़ते फरियादियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला। कई समाधान दिवस से चक्कर काट रहे शिकायतकर्ता मायूस नजर आए।
गृहकर और जलकर में बढ़ोतरी, काॅलोनी के कच्चे रास्ते, पेयजल, अतिक्रमण आदि से जुड़ी शिकायतों का समाधान कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। समाधान शिविर के अलावा अफसरों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें आईं। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
समाधान दिवस में पांचवीं बार पहुंचे
जानकीपुरम तृतीय की बृज विहार कॉलोनी मिर्जापुर निवासी प्रकाश चंद्र कच्ची सड़क, जल निकासी और अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत की कॉपी लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रकाश चंद्र ने बताया कि वह पांचवीं बार समाधान दिवस में आए हैं। इससे पहले अभियंत्रण खंड तीन की ओर से सर्वे भी किया गया, लेकिन पांच वर्षों में सड़क नहीं बन सकी।
विज्ञापन
पानी की बूंद नहीं टपकी, आ रहा है जलकर
शंकरपुर कॉलोनी, कमता चिनहट निवासी उग्रसेन भी नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि कनेक्शन जुड़ने के बाद से पानी की आपूर्ति तो नहीं हुई, लेकिन जलकर आ रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में दो बार आ चुके हैं, जबकि कार्यालय के 10 से अधिक चक्कर लगा चुके हैं।
तीन साल से कर रहे शिकायत
वार्ड तीन जानकीपुरम एक्सटेंशन की साईं विहार कॉलोनी निवासी हेमा और अन्य लोग सड़क पर बहने वाले पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए करीब तीन वर्षों से शिकायत कर रहे हैं। हेमा, गौरव आदि ने बताया कि ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से दिक्कत हो रही है। कॉलोनी का ही एक व्यक्ति सड़क पर पानी बहा रहा है। वर्ष 2023 से अब तक आठ शिकायतें कर चुके, सुनवाई नहीं हुई।
गृहकर बढ़ाकर भेज दिया नोटिस
गुरुद्वारा रोड नाका हिंडोला निवासी नरेंद्र पाल का गृहकर अचानक बढ़ा दिया गया। शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। नरेंद्र ने बताया कि वह गृहकर जमा करते आए हैं। उनका आरोप था कि पटल के पास मौजूद एक प्राइवेट कर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग भी की।
ये शिकायतकर्ता भी परेशान
- ततारपुर, अलीगंज निवासी इरफान का जलकर बढ़कर 37,346 हो गया, जो वर्ष 2024-25 में सिर्फ 405 रुपये था।
- मोहल्ला रकाबगंज जदीद घसियारी मंडी निवासी छाया और अन्य पांच महिलाएं नाली का पानी घरों में आने की शिकायत लेकर पहुंचीं।
इन विभागों की मिलीं शिकायतें
संपूर्ण समाधान दिवस में टैक्स की 117 शिकायतें, इंजीनियरिंग विभाग की 27, जलकल विभाग की 15 शिकायतें, मार्ग प्रकाश विभाग की आठ, सफाई से संबंधित पांच और उद्यान विभाग की तीन शिकायतें प्राप्त हुईं।
Iसभी शिकायतों का प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी कराया गया। जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।I
I- सुषमा खर्कवाल, महापौरI