फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solution Plan for recovery of Arrears

बकाया गृहकर की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना जल्द

Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Solution Plan for recovery of Arrears
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics

उत्तर प्रदेश के सभी नगर निकायों में बकाया गृहकर की वसूली की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर विकास विभाग एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत उप्र पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा सभी नगर निकायों से बकाया गृहकर का डेटा मांगाया है। हालांकि ओटीएस उसी नगर निकायों में लागू की जाएगी, जो नगर निकाय इसे लागू करने पर सहमत होंगे। सभी निकायों से बकाया टैक्स की डेटा मिलने के बाद जल्द ही ओटीएस लागू करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना में बकायेदारों को कुछ राहत देते हुए गृहकर जमा करने की सहूलियत दी जाएगी। सरकार ने विवादित मामलों को निस्तारित करते हुए बकाया रकम की वसूली के लिए ‘एक मुश्त योजना’ शुरू करने की घोषणा करने के लिए फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी उप्र पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड को दी गई है। बोर्ड की मांग पर स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर निकायों को वसूली की स्थिति का डेटा भेजने के लिए प्रारूप भेजा है। जिसमें आवासीय व अनावासीय श्रेणी के बकाये गृहकर का डेटा अलग-अलग भेजने को कहा गया है। संभावना है कि फरवरी के अंत तक योजना का प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा और मार्च से इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed