{"_id":"68eea1573691adc0030cca96","slug":"solar-powered-tractors-will-pave-the-way-for-fish-farming-startups-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1428897-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सौर ऊर्जा से चलेगा ट्रैक्टर, मछली पालन में खुलेगी स्टार्टअप की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सौर ऊर्जा से चलेगा ट्रैक्टर, मछली पालन में खुलेगी स्टार्टअप की राह
Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट, बंगला बाजार रोड में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रति
लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहन तो बहुत देखे होंगे, लेकिन सौर ऊर्जा से चलने वाला ट्रैक्टर और कृषि मशीनें देखने को मिलीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में। लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट, बंगला बाजार रोड में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में मंगलवार को ग्रामीण अंचलों से आए 155 बाल वैज्ञानिकों ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर सबका ध्यान खींचा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने बताया कि बुधवार को मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ और मिर्जापुर मंडल के विद्यार्थी अपनी परियोजनाएं प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी के समापन पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
वाराणसी के छात्र अमन कुमार पटेल ने मछली पालन को आसान और कम लागत वाला व्यवसाय बनाने का तरीका दिखाया। उन्होंने खराब डिब्बों को नया रूप देकर एक ऐसा मॉडल बनाया, जिसमें चारा व खाने की चीजें डालकर मछलियां आसानी से पकड़ी जा सकती हैं। इससे कम जगह में मछली पालन कर आमदनी बढ़ाने की संभावना भी जताई।
विज्ञापन
जौनपुर के छात्र प्रिंस कुमार शुक्ला ने सोलर ऊर्जा से चलने वाला ट्रैक्टर और धान की रोपाई मशीन तैयार की। उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि कार्यों में सोलर संचालित वाहनों की बड़ी भूमिका होगी। यह नवाचार किसानों के लिए लागत घटाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
गाजीपुर की छात्रा कंचन कुमारी ने ‘स्वचलित सफाई मशीन’ बनाई है, जो नदी और नालों की सफाई खुद कर सकती है। यह मशीन पोर्टेबल है और कम समय में बड़ी मात्रा में गंदगी साफ करने में सक्षम है।
इटावा की छात्रा दीक्षा ने ‘रिवर सैनिटाइजेशन मशीन’ का मॉडल बनाया है। यह तकनीक न केवल नदी की गंदगी को साफ करती है, बल्कि आसपास की हवा को भी स्वच्छ बनाए रखने में मदद करती है।