फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solar lamp prepared from junk will provide light to the house

Lucknow News: कबाड़ से तैयार किया सोलर लैंप, घर में करेगा उजाला

Wed, 22 Jan 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Solar lamp prepared from junk will provide light to the house
कबाड़ से तैयार किया गया लैंप।
लखनऊ। कबाड़ से तैयार हुआ सोलर लैंप बिना बिजली के घर में उजाला करेगा, जबकि सेंसर बेस लाइटिंग पार्किंग की सुंदरता बढ़ाएगी। यह नवाचार किया है आईटीआई के विद्यार्थियों ने। वह खराब उपकरण के प्रयोग से इलेक्ट्रिक उपकरण तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


चारबाग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां अलग-अलग ट्रेड में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों ने अपने कौशल से कई तरह के उपकरण तैयार किए हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के विद्यार्थियों ने जो सोलर लैंप बनाया है, बाजार में कीमत 250 से 300 रुपये हैं, जबकि लागत 50 रुपये से भी कम है। इसी तरह विद्यार्थियों ने खराब प्लास्टिक और वायर से सेंसर बेस्ड लाइट बनाई है। इसकी खासियत यह है कि यह धूप से चार्ज होने के साथ ही अंधेरा होने पर स्वयं जलने लगेगा।
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने साइकिल के खराब पार्ट के उपयोग से स्टैंड लाइट बनाए हैं, जबकि कागज और गत्ते से जहाज बनाया है। पॉवर बैंक व अन्य उपकरण भी तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के नवाचार को बढ़ावा मिले, इसके लिए शासन से मदद ली जाएगी। विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के नवाचार को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार की लगेगी प्रदर्शनी
विद्यार्थियों के नवाचार का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में जिले के सभी आईटीआई के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का नवाचार बेहतर होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही तिथि भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed