'वैलेंटाइन डे' को खास बनाना चाहते हैं सोहा व कुणाल खेमू
जब लोग मिसेज खेमू कहते हैं तो अटपटा लगता है। कभी-कभार लगता है कि अपनी आइडेंटिटी खो रही हूं।
यह कहना है हाल ही में कुणाल खेमू के साथ शादी करने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान का। वहीं, कुणाल कहते हैं कि शादी के बाद जिंदगी में ऐसा कोई बदलाव नहीं आया जो अचम्भित कर दे।
कुणाल खेमू व सोहा अली खान गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में शहर आए थे। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने मन की बातें सामने रखी। नवविवाहित स्टार जोड़ा वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहता है।
एक-दूसरे के लिए रखा है सरप्राइज गिफ्ट
इसके लिए उन्होंने एक दूसरे के लिए सरप्राइज गिफ्ट रखा हुआ है, जिसका खुलासा वैलेंटाइन डे पर ही होगा। दोनों अपने घर पर ही वैलेंटाइन डे मनाएंगे।
कलियुग व ट्रैफिक सिग्नल में गंभीर अभिनय करने के बाद कुणाल ने कॉमेडी की राह पकड़ी। तकरीबन पांच साल के रोमांस के बाद दोनों ने शादी की। सोहा ने बताया कि शादी के बाद भी मैं सक्रिय हूं। वह ‘घायल रिटर्न’ में अभिनय कर रही हैं।
PICS: सोहा अली खान ने पति कुणाल से धुलवाए कपड़े!
इसके अतिरिक्त सिख दंगे पर बनने वाली फिल्म में भी दिखेंगी। इसके लिए सोहा ने विशेष तैयारी की है। वहीं, कुणाल खेमू ‘गुड्डू की गन’ में कॉमेडी करते दिखेंगे। दोनों कलाकार एक फिल्म में साथ भी नजर आने वाले हैं।