फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   socialism is a tough path says Akhilesh.

'डिजिटल इंडिया' मिशन पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कसे तंज

Thu, 09 Jul 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
socialism is a tough path says Akhilesh.

सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि समाजवाद का रास्ता मुश्किलों भरा है। इसके लिए समाजवादियों ने ही संघर्ष किया है। वहीं, उन्होंने सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन पर भी तंज कसे।

विज्ञापन


डॉ. लोहिया, जयप्रकाश और चंद्रशेखर के दिखाए रास्ते पर ही समाजवादी सरकार चल रही है। राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति को जीवंत बनाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा, बराबरी की बात कोई नहीं करता। इस मामले में समाजवादी नेताओं के संघर्ष की जानकारी अगली पीढ़ी तक भी हम पहुंचाएंगे। चंद्रशेखर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका समाज और देश की राजनीति में बहुत योगदान रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने कोशिश की है कि समाजवादी रास्ता अपनाया जाए। कुछ शुरुआत भी हुई है। पढ़ाई में बदलाव लाना है। हम 1.25 लाख बच्चों को एक तरह का खाना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, जिन राज्यों में शिक्षा, बिजली और सड़क बेहतर होती हैं, वह ज्यादा तरक्की करता है। यूपी को इसी राह पर ले जाया जा रहा है।

जीपीओ पार्क में लगाएंगे पूर्व पीएम की प्रतिमा

socialism is a tough path says Akhilesh.

मुख्यमंत्री ने कहा, यदि अदालत का कोई अवरोध सामने नहीं आया तो जीपीओ पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। चंद्रशेखर समेत सभी समाजवादी नेताओं की प्रतिमाओं का संकलन कर संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा। जनेश्वर मिश्र पार्क के अलावा एक और संग्रहालय बनकर तैयार है।

हमने छात्रों को लैपटॉप दिए, भाजपा ने वृद्धों को

सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकार ने लैपटॉप बांटकर शहर और गांव की दूरी कम की। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने डिजिटल इंडिया सप्ताह में वृद्धों को लैपटॉप दिया और हमने नौजवानों को लैपटॉप दिए हैं।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर बड़े समाजवादी नेता थे। कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री राजेन्द्र चौधरी, योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी एसआरएस यादव, नरेश उत्तम, डॉ. मधु गुप्ता और राजकिशोर मिश्र भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed