फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social Welfare Department will investigate outsourcing recruitments decision taken after recruitment scam

UP News: आउटसोर्सिंग भर्तियों की जांच कराएगा समाज कल्याण विभाग, एक भर्ती में घपला सामने आने पर लिया गया फैसला

Sun, 11 Jan 2026 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

यूपी में समाज कल्याण विभाग आउटसोर्सिंग भर्तियों की जांच कराएगा। अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटरों की भर्ती में घपला सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Social Welfare Department will investigate outsourcing recruitments decision taken after recruitment scam
समाज कल्याण विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग में आउटसोर्सिंग पर रखे गए 460 कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की भी जांच होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग में अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटरों की भर्ती का मामला पकड़ में आने के बाद यह फैसला किया गया है। विभाग की ओर से जांच के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भर्तियां आश्रम पद्धति स्कूलों, अभ्युदय कोचिंग और छात्रवृत्ति योजना के साथ ही मंडलीय कार्यालयों में की गई हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि पदों पर भर्ती के लिए जो अर्हता निर्धारित थी, उसके अनुसार ही चयन किया गया या नहीं। पद पर भर्ती के लिए जो प्रक्रिया तय की गई थी, उसका पालन किया गया या नहीं। 

विज्ञापन

10 कंप्यूटर प्रोग्रामर रखे गए थे...

कंप्यूटर ऑपरेटर के 300 पदों, मल्टी टॉस्क सर्विसेज (एमटीएस) के 150 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों और 10 कंप्यूटर प्रोग्रामर रखे गए थे। कंप्यूटर ऑपरेटर को 18 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय, कंप्यूटर प्रोग्रामर को 60 हजार रुपये तक मासिक मानदेय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 10 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed