{"_id":"684f2eedb355e3c05a0d1072","slug":"social-service-is-essential-for-spiritual-progress-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1251571-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आध्यात्मिक उन्नति के लिए समाज सेवा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आध्यात्मिक उन्नति के लिए समाज सेवा जरूरी
Mon, 16 Jun 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
पर्वतीय महापरिषद उप्र. के युवा प्रकोष्ठ ने हनुमान सेतु मंदिर में किया भंडारा। स्रोत ः आयोजक
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उत्तर प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ ने नीब करौरी धाम के स्थापना दिवस पर रविवार को हनुमान सेतु मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गणेश चंद जोशी ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज के दिखाए सेवा मार्ग पर चलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए समाज की सेवा करना आवश्यक है। इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के मुख्य संयोजक टीएस मनराल, संयोजक केएन चंदोला, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, केएन पांडेय समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।