{"_id":"69ed1b2f7323bb6d8e02c4fe","slug":"social-organization-stopped-child-marriage-lucknow-news-c-13-lko1096-1708489-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामाजिक संस्था ने रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामाजिक संस्था ने रुकवाया बाल विवाह
Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। महिला एवं बाल अधिकारों के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने बंथरा के गांव में बालिका का विवाह समय रहते रुकवा दिया।
संस्था को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि करीब 14 वर्षीय बालिका का विवाह 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ 26 अप्रैल को तय किया गया है। संस्था ने जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नर, एसीपी कृष्णा नगर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महिला आयोग और चाइल्ड हेल्पलाइन को ईमेल, व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से शिकायत भेजी। इसके बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और संस्था के प्रयासों से बाल विवाह रुकवाने के साथ ही बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। संस्था के निदेशक अमित ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत यह अपराध है।