फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   social media friend misdeeds student in hotel In Lucknow police arrested accused

UP News: सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, उसने मिलने के लिए बुलाया; फिर होटल ले जाकर... और फफक पड़ी पीड़िता

Sun, 10 Nov 2024 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 02:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। होटल ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। आपबीती बताते हुए पीड़िता और फफक पड़ी। 

विज्ञापन
social media friend misdeeds student in hotel In Lucknow police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया दोस्त ने होटल बुलाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों के पूछने पर आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार, 15 साल की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। कुछ वक्त पहले उसकी इंस्टाग्राम पर गोमतीनगर के विशालखंड निवासी सागर उर्फ क्षितिज कनौजिया से दोस्ती हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले- PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि पांच नवंबर को सागर ने किशोरी को मिलने के बहाने होटल में बुलाया, वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी ने उसे धमकाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद से किशोरी गुमसुम रहने लगी। यह देखकर परिजनों को शक हुआ। बात करने पर उसने आरोपी की पूरी करतूत बताई। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर थाने गए और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed