{"_id":"5dbfdd988ebc3e016f0b474d","slug":"social-media-cell-of-ayodhya-police-issues-advisory-before-verdict-on-title-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मुद्दे पर फैसले से पहले पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कॉल रिकॉर्डिंग का किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मुद्दे पर फैसले से पहले पुलिस ने जारी की एडवायजरी, कॉल रिकॉर्डिंग का किया खंडन
Mon, 04 Nov 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
जारी की गई एडवायजरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले निर्णय से पहले अयोध्या पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने एडवायजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया पर रोक लगाने व कॉल रिकॉर्डिंग की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन
अयोध्या पुलिस ने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग व सोशल मीडिया साइट्स को मॉनिटर किए जाने की खबरें भ्रामक हैं। इन पर भरोसा न करें। पुलिस ने एडवायजरी में कहा कि सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप व इन्स्टाग्राम पर किसी भी धार्मिक/साम्प्रदायिक, भ्रामक, असत्य, सौहार्द बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक फोटो, वीडियो व मैसेज को पोस्ट, लाइक व शेयर न करें अन्यथा अफवाह फैलाने या धार्मिक व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि अयोध्या मुद्दे पर अगले 10 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद है जिसे लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और पुलिस समय-समय पर एडवायजरी जारी कर रही है।
विज्ञापन