फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social media addiction is fatal for young children

Lucknow News: कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया की लत घातक

Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Social media addiction is fatal for young children
लखनऊ। कम उम्र के बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ रही है। ऐसी ही स्थिति रही तो उनके भविष्य के लिए यह घातक हो सकता है। राजधानी के प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित सोशल मीडिया कितना प्रभावी विषय पर हुई परिचर्चा में वक्ताओं ने ये विचार रखे।
विज्ञापन


जन विचार मंच की ओर से आयोजित परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया ने किशोरों के जीवन को इस तरह से प्रभावित किया है कि आत्महत्या करने से पहले वह सोशल प्लेटफाॅर्म पर वीडियो बनाकर मरने की जानकारी देते हैं। तकनीक क्षेत्र के विकास में यह लत उनके जीवन के लिए बहुत ही घातक है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी ने कहा कि बाजारवाद के विकास में सोशल मीडिया का अहम रोल है और तेजी के साथ इसे प्रभावित भी किया है। यह कुछ हद तक ठीक भी है। गोविंद पंत राजू ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed