{"_id":"6506ae6d537f9943b10288c5","slug":"so-suspended-in-ambedkarnagar-in-death-in-eve-teasing-case-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, थाना प्रभारी को किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, थाना प्रभारी को किया गया निलंबित
Sun, 17 Sep 2023 04:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Sep 2023 04:37 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद आरोपियों को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर में छेड़छाड़ के चलते हुई छात्रा की मौत प्रकरण में हंसवर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उधर इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। एसपी अजीत सिन्हा ने थाना प्रभारी रितेश पांडेय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इस बीच इस कांड के तीन आरोपियों शहबाज, अरबाज और फैसल की रविवार दोपहर सेमरा नसीरपुर के निकट पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य समेत छह पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पिता ने उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छत ढहने से मौत: मां की बाहों में था अंश, रात में ही नानी के घर से लौटा था, जिसने भी देखा आंखें नम हो गईं
बता दें कि अंबेडकरनगर जिले के टांडा क्षेत्र के हीरापुर बाजार में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ बाइक सवार दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ की थी। इस दौरान वह असंतुलित होकर साइकिल समेत गिर गई जिसके बाद दूसरी बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई।
यह खुलासा शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ है जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों सगे भाइयों व टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है। घटना की सच्चाई समाने आने के बाद छात्रा के परिजनों व स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।