फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   So far Ayushman cards have been made for 9483 senior citizens

Lucknow News: अब तक 9483 वरिष्ठ नागरिकों का बना आयुष्मान कार्ड

Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
So far Ayushman cards have been made for 9483 senior citizens
अयोध्या। आयुष्मान योजना का जिले के लाभार्थी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। योजना के तहत अब 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। अब तक 9483 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। इन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने लगेगी। सरकारी ही नहीं, 22 चिह्नित निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन




70 वर्ष या इससे अधिक उम्र वालों के लिए दिसंबर 2024 में आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना आई थी। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना है। कार्ड में जन्मतिथि यदि 1954 है तो आयुष्मान कार्ड बनने के पात्र हो जाएंगे। ऐसे बुजुर्ग अपने आसपास किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। प्रदेश की योगी सरकार लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर रही है। शासन से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू करते हुए यहां विशेष शिविर व स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अब तक 9483 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन




आयुष्मान योजना की शुरुआत जिले में सितंबर 2018 में हुई थी। तब से लेकर अब तक 9.91 लाख पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। इसमें से 53,790 मरीजों ने अस्पतालों में उपचार भी कराया है। इसके अलावा कई मरीज जिले के बाहर के अस्पतालों में भी इलाज करा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार बताते हैं कि हमारी कोशिश है कि सभी पात्रों का आयुष्मान कार्ड बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड का उपयोग ओपीडी में इलाज कराने के लिए नहीं होता है। इस योजना का लाभ सिर्फ भर्ती होने वाले मरीजों को ही मिलता है। इसके लिए 24 घंटे से अधिक समय तक भर्ती होना जरूरी है। हालांकि आंख के ऑपरेशन में यह नियम लागू नहीं होता है। इसमें पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इलाज के बाद सात दिन की मरीजों को दवा भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed