‘मंत्री का खास आदमी हूं, एक मिनट में वर्दी उतर जाएंगी। सरकार ने ही हूटर लगाने की परमिशन दी है। किसी में दम हो तो हूटर उतार कर देखो।’ ये बोल खुद को सपा का नेता बताने वाले व्यक्ति के है। वह मंगलवार शाम हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक कर्मियों को अर्दब में ले रहा था। यह देख सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा मौके पर पहुंचे तो वह उनसे भी भिड़ गया। सीओ ने बताया कि व्यक्ति बिना हूटर उतरवाए व जुर्माना दिए ही गाड़ी लेकर निकल गया।
पुलिस से गुंडई: ‘मंत्री का खास आदमी हूं, एक मिनट में वर्दी उतर जाएगी’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jun 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
सिपाही की वर्दी पकड़कर नीचे खींचा
विज्ञापन
विज्ञापन