{"_id":"9f89a073a4a3d60068f62a695078e32b","slug":"snake-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब मंदिर में प्रकट हो गए साक्षात नागदेवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब मंदिर में प्रकट हो गए साक्षात नागदेवता
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
निशातगंज खाटू श्याम धाम के परिसर में मंगलवार दोपहर लगभग 9 फीट लंबे सांप के निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के पास निकले सांप को देखकर मंदिर समिति के अधिकारियों ने इसकी सूचना डीएफओ लखनऊ और लखनऊ जू को भी दी, लेकिन घंटों तक कोई भी कर्मी वहां नहीं पहुंचा।
इस दौरान मंदिर परिसर में झांकी के दर्शन को जुटते भक्तों की भीड़ से हलचल मची। शाम को वहां जू कर्मियों के पहुंचने से पहले सांप झांकी परिसर में ही कहीं सरक गया।
विज्ञापन