फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smuggler of snakes arrested

दुर्लभ प्रजाति के आठ सांपों संग तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
smuggler of snakes arrested
लखनऊ। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मंगलवार को दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ सांप बरामद किए हैं। ये कार्रवाई वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, दिल्ली से मिले इनपुट पर राजधानी के डिप्टी रेंजर बीपी श्रीवास्तव ने एडीसीपी (पश्चिम) के साथ की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी (पश्चिम) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, दिल्ली की टीम वन्यजीवों की तस्करी पर नजर रखती है। ब्यूरो के क्षेत्रीय उपनिदेशक अरविंद चौरसिया ने लखनऊ के डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह को दुर्लभ सांपों की तस्करी की सूचना दी थी। इस पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर बीपी श्रीवास्तव ने पुलिस की मदद से छानबीन की तो पता चला कि एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तमाम फोटो अपलोड की थीं। एडीसीपी (पश्चिमी) राजेश श्रीवास्तव ने सांपों का खरीदार बनकर उस व्यक्ति से संपर्क साधा। मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत कर रेट पूछे। इसके बाद सांपों को दिखाने के लिए उसे राजी कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को वह व्यक्ति सांप दिखाने के लिए ठाकुरगंज इलाके में आया। जहां इंस्पेक्टर सुनील दुबे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत प्रकाश, मनीष कनौजिया आदि पहले से मुस्तैद थे। आरोपी स्कूटी से आया तो उसे दबोच लिया गया। उसकी पहचान ठाकुरगंज के बर्फखाना मोहल्ला निवासी मो. हसन के रूप में हुई। स्कूटी की डिग्गी से दो रेड स्नेक बोआ सांप बरामद हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से दो सेंड स्नेक बोआ और चार कॉमन सेंड बोआ सांप भी बरामद हुए। इन दुर्लभ सांपों को घोड़ा पछाड़ और दोमुंहा सांप के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी मो. हसन ने पूछताछ में इन आठ सांपों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ढाई करोड़ रुपये बताई है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी मो. हसन को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल तक सजा का है प्रावधान
लखनऊ। भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के शेड्यूल दो, तीन व चार के अंतर्गत दुर्लभ प्रजाति के ये सांप प्रतिबंधित वन्यजीव की श्रेणी में आते हैं। इन्हें पकड़ने या मारने पर सात साल तक की सजा है।

जंगल में छोड़े जाएंगे सांप
लखनऊ। एडीसीपी (पश्चिमी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद सांपों को वन विभाग की टीम बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद इन सांपों को वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed