{"_id":"6251a02721184626d8317536","slug":"smuggler-caught-with-gold-on-amausi-airport-lucknow-news-lko6253404152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा तस्कर, ब्रेसलेट में छिपाकर लाया था सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा तस्कर, ब्रेसलेट में छिपाकर लाया था सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने शनिवार को शारजाह की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे तस्कर के पास से 12 लाख रुपये का सोना बरामद किया। तस्कर सोने को ब्रेसलेट में छिपाकर ला रहा था।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में तीसरी बार शनिवार को सोना बरामद किया गया। यूपी उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1412 से शारजाह से लखनऊ पहुंचे तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके ब्रेसलेट में सोना छिपा हुआ मिला। पकड़े गए 224 ग्राम सोने की कीमत 11.91 लाख रुपये है।
बता दें कि इससे पूर्व गत चार अप्रैल को कस्टम की टीम ने शारजाह से लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट से उतरे 15.42 लाख रुपये का सोना बरामद किया था, जिसे तस्कर विग(नकली बाल) में छिपाकर ला रहा था। सोने का वजन 291 ग्राम था। जबकि गत तीन अप्रैल को अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दुबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 194 केपैसेंजर को शक केआधार पर अलग बुलाया, जहां उसकी गहन जांच-पड़ताल में करीब 24 लाख रुपये का 460 ग्राम सोना बरामद किया गया था। इस सोने को तस्कर ने सोने केवर्क में ढालकर कार्बन शीट में दबाया हुआ था।