फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SMS service of ambulance service restored again

Lucknow News: एंबुलेंस सेवा की एसएमएस सेवा फिर हुई बहाल

Sun, 23 Nov 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
SMS service of ambulance service restored again
एंबुलेंस।
लखनऊ। प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की एसएमएस सेवा फिर से बहाल हो गई है। पिछले दिनों एंबुलेंस सेवा के लिए एसएमएस भेजने वाली कंपनी ने टेंडर छिनने पर एसएमएस भेजने वाले सॉफ्टवेयर को हैक कर लिया था।
विज्ञापन

प्रदेश में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज 4,470 एंबुलेंस का संचालन करती है। सेवा को बेहतर बनाने के लिए तीमारदारों को एंबुलेंस ट्रैक करने के लिए एसएमएस भेजे जाते हैं। एसएमएस भेजने की यह जिम्मेदारी उसने एक अन्य कंपनी को दे रखी है। करीब चार महीने पहले ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने उसका टेंडर निरस्त कर दिया था। इससे नाराज कंपनी ने एसएमएस भेजने वाले सॉफ्टवेयर को हैक कर लिया था, जिससे लगभग 10 हजार मरीजों के तीमारदारों को एंबुलेंस के पहुंचने की सटीक जानकारी नहीं मिली। इसके चलते उन्हें अपने मरीजों को निजी साधनों से अस्पताल ले जाने पर मजबूर होना पड़ा। इससे कई मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई। इस गंभीर मामले को लेकर ईएमआरआई ने संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फिलहाल, एंबुलेंस सेवाएं और एसएमएस सुविधा फिर से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed