फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti's attack on Rahul: Said in Amethi - He disappeared so much that he did not have the courage to return

स्मृति का राहुल पर हमला: अमेठी में कहा- गायब हुए ऐसे की लौटने की नहीं पड़ी हिम्मत, ना नेता दिखा, ना काम

Sat, 14 Oct 2023 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Oct 2023 06:39 PM IST
सार

अब अमेठी फैक्टरी के लिए जाना जाता है न कि गायब हुए सांसद के लिए जाना जाता है। ऐसा गायब हुए कि प्रदेश छोड़कर दक्षिण भारत चले गए और अब लौटने की हिम्मत नहीं हो रही है कि यहां से चुनाव लड़े। 

विज्ञापन
Smriti's attack on Rahul: Said in Amethi - He disappeared so much that he did not have the courage to return
योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी अमेठी में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां एक महिला और बेटी के नाम से जाना जाता था। यहां पांच वर्ष पहले न सांसद दिखता था और न ही काम दिखता था। अब अमेठी फैक्टरी के लिए जाना जाता है न कि गायब हुए सांसद के लिए जाना जाता है। ऐसा गायब हुए कि प्रदेश छोड़कर दक्षिण भारत चले गए और अब लौटने की हिम्मत नहीं हो रही है कि यहां से चुनाव लड़े। कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित भूमि पर मेडिकल कॉलेज तो नहीं बना लेकिन, उस पर गेस्ट हाउस बना दिया गया।

विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को अमेठी के कौहार मैदान में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी का बगैर नाम लिए कही। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री इसी स्थल पर आए थे। पीएम के दिल में अमेठी के लिए सम्मान और प्रेम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां से देश पर अपनी सत्ता चलाने के लिए लोग इस्तेमाल करते थे। दिल्ली और लखनऊ की सत्ता पर पहुंचते थे। अमेठी के लोगों से कोई सरोकार नहीं थे। यहां के किसानों की भूमि व फसल नदी में बह जाती थी। 30 से 40 वर्षों से चल रहा किसानों का संघर्ष अब समाप्त हुआ। आज उनकी जमीनें नहीं बहती। यह सब न हाथ और न ही साइकिल के राज में संभव हुआ। कमल पर बैठकर आई लक्ष्मी ने किसानों को समस्या से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वर्षों वर्ष अंधेरे में रहने वाले परिवारों को आज केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अमेठी एक लाख 23 हजार परिवारों को बिजली मिली। क्षेत्र के 100 फीसदी घरों में बेटियों और महिलाओं के लिए प्रसाधन है।
यहां सांसद का एक घंटे के लिए दर्शन होता था। सांसद का काम नहीं दिखता था। 40 वर्षों में जो कार्य नहीं हुआ था वह पांच में संभव हुआ है। यहां पीएम और सीएम के सहयोग से मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई।

योगी बोले- 2019 से पहले सिर्फ चुनाव में होते थे सांसद के दर्शन 
कभी कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से हमला बोला। कहा कि वर्ष 2019 के पहले यहां से सांसद चुनकर जाते थे लेकिन, उसके बाद सिर्फ चुनाव में ही दर्शन होते थे। मगर आज के सांसद किसी न किसी माध्यम से जनता के बीच में हैं।

शुक्रवार को गौरीगंज के कौहार मैदान में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश व प्रदेश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है। गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरी दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो अवसरों की कमी है और न ही प्रतिभाओं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पहले इस तरह का आयोजन एक सपना हुआ करता था। भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन अभी हाल ही में चीन में हुआ। कहा कि एशियन गेम्स में 107 भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल जीते। इनमें से 25 फीसदी मेडल उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार तीन-तीन करोड़ रुपये की धनराशि देने के साथ उन्हें डिप्टी एसपी का पद भी देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 80000 युवक मंगल और महिला मंगल दलों और खिलाड़ियों को खेलकूद किट प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश में 500 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में खेलकूद मैदान, प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण के साथ गांव-गांव में ओपन जिम बनाने का काम रही है।

25 दिनों में 50 हजार मेडल

 केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में डेढ़ लाख प्रतिभाओं ने सांसद खेल प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया। एक लाख 11 हजार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अमेठी का नाम रोशन किया है। 25 दिनों तक चली प्रतियोगिता में 50 हजार खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया।


उन्होंने कहा कि पीटी ऊषा, सुधा सिंह की तरह यह सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। अमेठी के इतिहास में यह युवा पीढ़ी समाज देश का आधार स्तंभ है और देश का भविष्य है। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को बेटियों के लिए बड़ी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed