{"_id":"612270ce621bc64b2146f658","slug":"smriti-remaining-so-kalyan-was-wrapped-in-the-flag-of-the-bjp-the-flag-was-placed-on-his-body-in-the-bjp-state-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेष : ...तो भाजपा के झंडे में ही लिपट कर गए कल्याण, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनकी देह पर झंडा रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति शेष : ...तो भाजपा के झंडे में ही लिपट कर गए कल्याण, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनकी देह पर झंडा रखा गया
Sun, 22 Aug 2021 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:14 PM IST
सार
लखनऊ में करीब पांच दशक से अधिक समय तक राजनीतिक सफर पूरा करने के बाद चिर निद्रा में लीन कल्याण सिंह जब लखनऊ से अंतिम विदाई ले रहे थे तब उनकी देह पर भाजपा का झंडा था।
विज्ञापन
कल्याण सिंह के देह पर रखा भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की इच्छा रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूरी हो गई। राजधानी लखनऊ में करीब पांच दशक से अधिक समय तक राजनीतिक सफर पूरा करने के बाद चिर निद्रा में लीन कल्याण सिंह जब लखनऊ से अंतिम विदाई ले रहे थे तब उनकी देह पर भाजपा का झंडा था।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने एक नहीं कई बार कहा था कि आरएसएस और भाजपा के संस्कार उनके रक्त की बूंद-बूंद में समाए हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा है कि मेरी इच्छा है कि जीवनभर भाजपा में रहूं और जीवन का अंत हो तो उनका शव भी भाजपा के झंडे में लिपटकर जाए। रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल उनकी देह पर झंडा लपेट रहे थे तब बाबूजी के वह कथन याद कर कई कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
आज होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम नरौरा में गंगा नदी के तक पट किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों के मुख्यमंत्री, पार्टी के पदाधिकारी और हजारों समर्थक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
फैसला लेने में विलंब नहीं करते थे कल्याण : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने कल्याण सिंह के साथ काम किया है। वे फैसला लेने में विलंब नहीं करते थे, जो सोच लिया उसे करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं था। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी प्रमुख और प्रभावी भूमिका रही।