{"_id":"5db83ec58ebc3e0163090b62","slug":"smriti-irani-two-day-amethi-visit-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, व्यापारियों संग करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, व्यापारियों संग करेंगी बैठक
Tue, 29 Oct 2019 07:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री का हफ्ते भर में यह दूसरा दौरा है।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंत्री जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर उद्योग की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगी व दूसरे दिन सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार की शाम गौरीगंज स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगी। यहां जिले के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर वे जिले में उद्योग की नई संभावनाओं की तलाश करने के अलावा विकास पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी से जामों रोड तक आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगी। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा संगठन द्वारा किया गया है। इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगी।
इसके पहले केंद्रीय मंत्री पिछले 22 व 23 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आई थीं। 22 अक्तूबर को उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ विभिन्न निरीक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था जबकि 23 अक्तूबर को सलोन विधानसभा क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का शुभारंभ किया था।