दिल्ली के कानून मंत्री की तरह हो स्मृति पर कार्रवाई: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दागी, आपराधिक और सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण व सुरक्षा देने में रिकार्ड कायम करती जा रही है।
मोदी सरकार ने गंभीर आर्थिक अपराधों व भ्रष्टाचार के आरोपी ललित मोदी से संबंधों को निभाने में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की मांग उठाई है जैसी दिल्ली के कानून मंत्री के खिलाफ की गई है।
मायावती ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि बैकफुट पर आई मोदी सरकार देश की जनता को इस बात का जवाब नहीं दे पा रही है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘देशहित व कानून की अनदेखी’ करके ‘मानवीय’ आधार के कमजोर तर्क पर ललित मोदी को ब्रिटिश सरकार से यात्रा दस्तावेज दिलाने के मामले में इतना आगे जाकर मदद क्यों की?
राजे के मामले में सरकार की चुप्पी से बढ़ेगा रहस्य
वहीं वसुंधरा राजे ने न केवल ललित मोदी को ब्रिटिश वीजा दिलाने के लिए विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल किया बल्कि उनके पुत्र व राजस्थान से ही भाजपा सांसद दुष्यन्त सिंह की कंपनी में ललित मोदी द्वारा निवेश करने का मामला भी ऐसा है जिस पर भाजपा व केन्द्र सरकार जितनी चुप्पी साधेगी जनता की जिज्ञासा बढ़ती ही जाएगी।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि स्मृति ईरानी की डिग्री का मामला भी काफी गंभीर है। यह मोदी सरकार के लिए अशोभनीय है।
यह मांग उठने लगी है कि स्मृति के खिलाफ भी वैसी ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जैसी दिल्ली सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ की गई है।