{"_id":"5bdfebd3bdec22233165e10e","slug":"smriti-irani-sends-10-thousand-sarees-to-women-of-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं को स्मृति ईरानी का दिवाली गिफ्ट, भेजी 10 हजार साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं को स्मृति ईरानी का दिवाली गिफ्ट, भेजी 10 हजार साड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जिले के भाजपाइयों को दीपावली पर दस हजार साड़ियों का तोहफा भेजा है। कई भाजपा नेता मंडल स्तर तक के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को दीपावली पर स्मृति की ओर से भेजी गई साड़ी का उपहार भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अमेठी में सक्रिय स्मृति ईरानी की ओर से उपहार के रूप में भेजी गईं दस हजार साड़ियों का वितरण सभी 20 मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही मंडल स्तर पर गठित मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को स्मृति के पीआरओ विजय गुप्त की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों को साड़ी का वितरण प्रारंभ किया गया।
अमेठी के आवास विकास स्थित बारात घर, गौरीगंज के बूढ़नमाई धाम के पास स्थित भाजपा कार्यालय में साड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके पदाधिकारियों के घर तक साड़ी पहुंचाने की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी व भाजपा नेता महेश सिंह को दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह पप्पू, केशव सिंह, धीरू तिवारी, गोविंद सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।