फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani attacks on gandhi family

'राहुल के दस साल के काम का हिसाब दें प्रियंका'

Mon, 28 Apr 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
smriti irani attacks on gandhi family

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी हमलावर होते हुए कहा कि राहुल पिछले दस साल से न तो अमेठी में थे और न ही संसद में नजर आए। इतने समय वह कहां थे? प्रियंका इसका जवाब दें।

विज्ञापन


स्मृति ने प्रियंका को सलाह दी कि उन्हें अपने भाई राहुल गांधी के कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी ने दस साल में भी अमेठी में उतना कार्य नहीं किया जितना मैने तीन साल में गुजरात में किया है।
विज्ञापन


मैने जो कार्य करवाए हैं उसके फोटो समेत मेरे पास प्रमाण है। मैं तो संसद में दस साल रही। बहुत सारे सवाल पूछे। राहुल गांधी दस साल में महज दो बार संसद में बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका को यह बात साफ करनी चाहिए कि राहुल गांधी 10 साल कहां रहे?

सोनिया पर उठाए सवाल

smriti irani attacks on gandhi family

स्मृति ने कहा सोनिया गांधी ने बेल्लारी से न केवल चुनाव लड़ा था बल्कि जीती भी थीं। प्रियंका वाड्रा बताएं कि उसके बाद उनकी मम्मी सोनिया गांधी बेल्लारी कितनी बार गईं।

गौरतलब है कि स्मृति, प्रियंका के उन आरोपों का जवाब दे रही थीं, जिसमें प्रियंका ने राहुल के कारण स्मृति और कुमार विश्वास से अमेठी में चुनाव लड़ने के आरोप लगाए थे।

प्रियंका ने कहा था कि एक महिला प्रत्याशी चांदनी चौक से चुनाव हारने के बाद वापस कभी अपने क्षेत्र नहीं गईं और अब राहुल के कारण यहां हैं।

जिस पर स्मृति ने प्रियंका की मां सोनिया पर सवाल उठाए।

ये था पूरा बयान

smriti irani attacks on gandhi family
प्रियंका वाड्रा ने स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास को निशाने पर लिया। जगदीशपुर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि विरोधियों को अमेठी की समझ नहीं।

सिर्फ राहुल को हराने का मंसूबा लेकर अमेठी चले आए। स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर प्रियंका ने कहा कि चांदनी चौक से चुनाव हारने के बाद वे कभी अपने क्षेत्र में नहीं गईं।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि ये प्रत्याशी सिर्फ राहुल की वजह से अमेठी चले आए हैं। इन्हें न तो अमेठी की समझ है और न ही यहां की जनता की।

अमेठी की जनता से अपने पारिवारिक रिश्ते का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वे दिन अच्छी तरह याद हैं जब वह अपने पिता राजीव गांधी के साथ यहां आती थीं। ‘मेरे पिता के लिए आपके मन में बहुत सम्मान था। उन्हें जितना प्यार हमने और राहुल गांधी ने दिया, उससे ज्यादा आपने दिया था’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed