{"_id":"684f9bdcac4390443404964d","slug":"smoke-came-out-from-wheel-of-plane-that-reached-lucknow-with-haj-pilgrims-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Airport: लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइंस के विमान में खराबी, पहिये से निकली चिंगारी और धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Airport: लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइंस के विमान में खराबी, पहिये से निकली चिंगारी और धुआं
Mon, 16 Jun 2025 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
ANI, लखनऊ
ANI, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:08 PM IST
सार
हज यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचे विमान के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान सऊदी एयरलाइन के विमान में खराबी
- फोटो : ANI
विस्तार
हज यात्रियों को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे विमान में लैंडिग के दौरान कुछ तकनीकी खामी आ गई। इससे विमान के पहिये से धुआं निकलने लगा। पायलट ने इसकी सूचना तत्काल ट्रैफिक कंट्रोलर को दी।
विज्ञापन
सूचना पर एयरपोर्ट पर मौजूद फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी का छिड़काव करके स्थिति को संभाला। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी ने राहत की सांस ली। बताया गया कि विमान में करीब 250 यात्री सवार थे। यह विमान सऊदी अरबिया एयरलाइंस का है।
विज्ञापन
On the morning of 15th June, smoke was detected from the wheels of a Saudia airlines aircraft that landed at Lucknow airport from Jeddah. The Aircraft Rescue and Fire Fighting (ARFF) team rushed to the spot. Working with the Saudia team, the smoke was contained and damage to the… https://t.co/vkEDYkbTBl pic.twitter.com/SJxgMubg5r
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 16, 2025
घटना रविवार सुबह की है। विमान जेद्दा से उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। लैडिंग के दौरान पहियों से धुआं निकलने लगा। सूचना पर विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। सऊदी टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया।
इस दौरान विमान को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस वजह से हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। कहीं न कहीं बड़ा हादसा टल गया। विमान अभी भी लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद है।